धमतरी
धमतरी, 24 सितंबर। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में वयोवृद्ध व्यक्तियों के जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर शामिल है।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों द्वारा वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं बुजुर्गो का चिकित्सकीय जांच, परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें मुख्यत: उच्च रक्तचाप, मधुमेंह जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा एवं फिजियोथैरेपी चिकित्सा, बहरेपन की जांच एवं ईलाज शामिल है। वयोवृद्ध को मुख्यत: शारीरिक क्रियाशीलता बनाये रखने के लिए कसरत करने, तंबाकू, शराब एवं किसी भी प्रकार की नशीली चीजां का सेवन न करने, पौष्टिक एवं ताजा आहार लेने, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु पर्याप्त नींद लेने, प्राणायाम एवं मेडिटेशन करने हेतु जन जागरूकता प्रदान किया जा रहा है। उक्त शिविरों में दो हजार 761 वयोवृद्ध व्यक्तियां को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया गया।


