धमतरी
जनदर्शन में 137 आवेदन
24-Sep-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 24 सितंबर। शासन की मंशानुरूप आमजनों की समस्या, शिकायत और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को किया जाता है। जनदर्शन संयुक्त कलेक्टर विनय पोयाम ने जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता से उन पर कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में प्रमुख रूप से भूमि आबंटिन कराने, आवास स्वीकृत करने, अवैध कब्जा हटाने, पट्टा प्रदाय कराने, फसल क्षतिपूर्ति दिलाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने सहित विभिन्न पेंशन और श्रम कार्ड बनाने संबंधी कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


