धमतरी

गंगरेल में 5 व 6 अक्टूबर को होगा जल जगार महोत्सव
20-Sep-2024 2:35 PM
गंगरेल में 5 व 6 अक्टूबर को होगा जल जगार महोत्सव

महानदी के तट पर गंगरेल में आयोजित होंगे आकर्षक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 सितंबर।
जिले में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव होगा। कलेक्टर नम्रता गांधी ने 19 सितंबर को महानदी के तट पर गंगरेल में जिला स्तरीय अधिकारियों, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजा की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को महानदी के पास रविशंकर सागर गंगरेल बांध में राष्ट्रीय स्तर के आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

5 अक्टूबर को जल ओलंपिक, कार्निवाल, जल सभा, नवरात्रि मेला, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी, उद्योगों में हुए बेस्ट प्रेक्टिसेस, कबाड़ से जुगाड़, प्रदर्शनी और विभिन्न खेल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन कल्चरल नाईट में बैंड प्रदर्शन, ऑर्केष्ट्रा, बहरूपिया दिवाकर शो और अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जल जगार महोत्सव के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को गंगरेल ट्रायल रन, जल ओलंपिक, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी सहित कल्चरल कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी भी कलेक्टर ने दी। 
 


अन्य पोस्ट