धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 सितंबर। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी के तत्वाधान में 15 सितंबर को सामाजिक उत्थान पर परिचर्चा संगोष्ठी एवं 2023- 24 में सेवानिवृत हुए अधिकारी- कर्मचारी साथियों का भव्य सम्मान समारोह साहू सदन नगरी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंगद लाल साहू पूर्व प्राचार्य तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू विशिष्ट तिथि पुनीत राम साहू, जनपद पंचायत नगरी के सीईओ विमल कुमार साहू रामलाल साहू, जिला संयोजक दयाराम साहू, रामू लाल साहू, वरुण किरण, पदुमलाल साहू, रश्मि साहू अल्का साहू ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किए। तत्पश्चात अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोमस प्रसाद साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आगामी कार्य योजना पर समाज के प्रति कर्मचारी के कर्तव्य एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान के साथ संपूर्ण कार्यक्रम पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों का सम्मान बच्चों के द्वारा गुरु वंदना नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों ने सामाजिक उत्थान पर उद्बोधन देते हुए युवाओं माताओ की सहभागिता सर्वांगीण विकास की दिशा में कर्मचारियों की योगदान पर विशेष चर्चा किया गया।
इस दौरान शासकीय नौकरी में सफलतापूर्वक अपने सेवा प्रदान किए सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सेवानिवृत कर्मचारी भोजराज साहू, गोपाल साहू सुंदरलाल साहू, तेजनाथ साहू, मनोहर साहू, चंद्र प्रकाश साहू धनेश कुमार साहू राम जी साहू हरि नाथ साहू, ओमप्रकाश साहू, देवेंद्र कुमार साहू का सम्मान किया गया।