धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 सितंबर। शहर के हटकेशर वार्ड में मारपीट के बाद वार्डवासियों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद वार्ड के लोग शांत हुए।
सिटी कोतवाली के हटकेशर वार्ड में 16 सितंबर की रात कुछ उत्पाती युवकों ने वार्ड में उत्पात मचाया। गणेश पंडाल से समिति के सदस्यों को पंडाल से बाहर निकाल कर मारपीट करना चालू कर दिया, घने बस्ती के बीच उत्पात मचाने वाले राड डंडे से युवकों को मारना पीटना भी चालू कर दिया, जिससे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, कुछ वार्ड वासियों ने देखा तो उत्पातीयों को खूब दौड़ाया, पकडऩे की कोशिश की, लेकिन उत्पाती भाग निकले, इसके बाद वार्ड वासियों के गुस्सा फुट गया।
हटकेशर वार्ड के लोगों ने बताया बच्चों के साथ मारपीट किया है, जिसके कारण थाने पहुंचे थे, हफ्तेभर से ये सिलसिला जारी है। घर के दरवाजों को भी खटखटा कर भाग जाते है, जिसके कारण वार्ड में दहशत में का माहौल है। महिलाओं का वार्ड में चलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की देर रात राड डंडा और चाकू लेकर पहुंचे थे और वार्ड में दो युवकों को बेरहमी से मारा गया, जिसके कारण दो युवक घायल है।
थाना प्रभारी राजेश मरई को हटकेशर वार्डवासियों के थाने में हंगामा की सूचना लगी तो, थाना पहुंच कर हंगामा को शांत कराया और गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, इसके बाद ही वार्डवासियों का गुस्सा शांत हुआ।


