धमतरी
कलेक्टर जनदर्शन में 68 आवेदन
10-Sep-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,10 सितंबर। जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता गांधी ने समस्या, शिकायत और मांगों का आवेदन लिया। उन्होंने आवेदनों पर गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता से उन पर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जनदर्शन में प्रमुख रूप से नामांतरण, शिक्षक की व्यवस्था करने, रेत उत्खनन की जांच करने, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड बनाने, नक्शा खसरा उपलब्ध कराने, पट्टा प्रदाय कराने, कलेक्टर दर पर नौकरी दिलाने, हाथियों द्वारा फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, त्रुटि सुधार इत्यादि संबंधी कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


