धमतरी

24 घंटे का अखंड जलाभिषेक
06-Sep-2024 4:05 PM
24 घंटे का अखंड जलाभिषेक

 धमतरी,  6 सितंबर। भगवान गणेश की स्थापना से पूर्व मठ मंदिर चौक स्थित सिद्धिविनायक श्री गणेश मंदिर में 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक शुरू हुआ। तीज पर्व की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में विशेष पूजा-अर्चना कर अखंड जलाभिषेक की पवित्र शुरुआत आस्था एवं श्रद्धा के साथ भक्तों द्वारा प्रारंभ हुई। इससे पूर्व पूजा अर्चना को मंदिर के पुजारी पं. होमन प्रसाद शास्त्री सहित विद्वान जनों ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करा रहे है।

भगवान गणेश से विशेष मन्नत मांगते हुए 11 दिवस के गणेशोत्सव को आपसी एकता, प्रेम, भाईचारा तथा अपनत्व की मिसाल बताया। शहर के हृदय स्थल में होने वाले इस आयोजन का एक दिन पहले गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत के साथ विशेष पूजा अर्चना करते हुए महा अनुष्ठान होगा। 


अन्य पोस्ट