धमतरी

महाविद्यालय में रेडक्रास उन्मुखीकरण
06-Sep-2024 4:02 PM
महाविद्यालय में रेडक्रास उन्मुखीकरण

नगरी, 6 सितंबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में विगत दिवस प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन में तथा प्रो.कौशल नायक रेडक्रास प्रभारी के संयोजन में महाविद्यालय में रेडक्रास उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में आर.आर.मेहरा पूर्व रेडक्रास नोडल अधिकारी ने रेडक्रास के इतिहास का परिचय कराया एवं विश्व के साथ-साथ भारत में इसकी कब शुरुआत हुई एवं कार्यप्रणाली के बारे में वृहत जानकारी प्रदान किया। प्रो.कौशल नायक रेडक्रास प्रभारी ने रेडक्रास के सात मुख्य आधार स्तंभों से विद्यार्थियों का परिचय कराया एवं समस्त विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के साथ कार्य करने को प्रेरित किया । 

 


अन्य पोस्ट