धमतरी
छिपली में भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने बैठक
03-Sep-2024 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 सितंबर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल नगरी छिपली शक्तिकेन्द्र दोनों बूथ के अध्यक्ष पीला राम साहू, उत्तम कुर्रे, सदस्यता अभियान के प्रभारी गुरु प्रसाद साहू, संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता तुलसी राम साहू, सहसंयोजक सरजू साहू, भाजपा मंडल नगरी के महामंत्री हृदय साहू के नेतृत्व में छिपली में सदस्यता अभियान को सफल बनाने बैठक रखा गया।
उक्त बैठक में भाजपा के शत-प्रतिशत सफल बनाने को आह्वान किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में महेश्वर साहू, पुरुषोत्तम साहू, अजय साहू, गिरधर साहू, अस्वनी कोशरे, हेमदेव बिसेन, यतिंद ध्रुव, मिश्री लाल साहू, अमरीका कोसरे, गौरी कोसरे, हरक राम बोर्झरिया, प्रभु राम ठाकुर, प्रकाश यादव, शम्भू साहू, प्रकाश निषाद के साथ सभी भाजपा जन उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


