धमतरी

कॉलेज विद्यार्थियों ने खाई कृमिनाशक दवा
02-Sep-2024 8:25 PM
कॉलेज विद्यार्थियों ने खाई कृमिनाशक दवा

नगरी, 2 सितंबर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर महाविद्यालय के 230 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजॉल टेेबलेट खिलाया गया।

शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में  29 अगस्त को शासन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्षन में तथा प्रो.कौशल नायक रेडक्रास/ रेडरिबन प्रभारी के संयोजन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये महाविद्यालय के 230 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजॉल 400 एमजी टेेबलेट खिलाया गया। बीएससी प्रथम के 65 बीए के 135 एवं बीकाम के 30 विद्यार्थियों ने इसका सेवन किया ।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रो.कविता नारंग, कृृष्णकुमार सिन्हा, विजय नेताम,  त्रिलोचन ठाकुर, शांतिबाई एवं धानबाई का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट