धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 29 अगस्त। बुधवार को नारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगा, जिसमें 656 आवेदनों में अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया।
शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य विभाग, पशुधन विकास, पशुधन आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय ऊर्जा, उद्यानिकी और कृषि, श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी प्राप्त 656 आवेदनों में अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का शिविर स्थल पर उपस्थित लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा वितरण कराया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, सुमन साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा साहू, जनपद सदस्य तामेश्वरी साहू, गौकरण साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


