धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 अगस्त। नगरी परिक्षेत्रीय यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने आराध्य देव कृष्ण जी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। यादव समाज ने अपने सामाजिक भवन से शोभायात्रा व झांकी का प्रदर्शन करते हुए रामनगर बिजली ऑफिस बस स्टैंड बजरंग चौक होते हुए महावीर चौक वार्ड क्रमांक 11 पहुंची जहां पर उस वार्ड के पार्षद पूनम बलजीत छाबड़ा द्वारा समाज की शोभायात्रा का स्वागत प्रसादी का वितरण कर किया गया। यादव बंधुओं द्वारा इस स्थान पर दही लूट मटकी फोड़ भी किया गया नगर यादव समाज के अध्यक्ष नंद कुमार यादव का पार्षद पूनम छाबड़ा पूर्व पार्षद बलजीत छाबड़ा ने साल व श्रीफल भेंट देकर सम्मान किया व समस्त यादव समाज को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी कार्यक्रम में मनीष नाहटा दिनेश तिवारी विकास सोनी सौरभ नाग आतिश देवांगन तरुण साहू द्रविड़ साहू नीरज साहू प्रेमजीत छाबड़ा देवी चंद जैन आदि वार्ड वासी उपस्थित थे।


