धमतरी

भाजपा का सदस्यता अभियान
29-Aug-2024 2:53 PM
भाजपा का सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 29 अगस्त। भाजपा मगरलोड मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय मगरलोड में सदस्यता अभियान जिला संयोजक महेंद्र पंडित भाजपा के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु के उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के संयोजक महेंद्र पंडित ने  सदस्य अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को संपन्न करने के लिए कार्य योजना बनाने का आह्वान किया इसके साथ ही पूरे 19 शक्ति केन्द्रों में बैठक आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान प्रारंभ करने की बात कही महेंद्र पंडित ने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर 3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर 4 सितंबर को जिला स्तर पर और 5 सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होना है।इसके लिए मंडल स्तर पर एक समिति बनाई गई है।

इसके अलावा शक्ति केंद्र स्तर पर समिति बनाई गई है। इसके बाद बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर समिति बनाना है। इसी के माध्यम से सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। राजेंद्र गोलछा ने कहा आप सब मंडल के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सदस्यता अभियान को समय सीमा पर पूर्ण करना है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। प्रत्येक पदाधिकारी,प्रमुख कार्यकर्ता, सक्रिय सदस्यों को कम से कम पचास सदस्य बनाना है। जिला जनपद के सदस्य और पार्षदों को कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने संबोधित किया। संचालन यवन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन टीकम साहू ने किया। बैठक के अंत में मगरलोड मंडल के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


अन्य पोस्ट