धमतरी
राज्यस्तर ऋषि पंचमी के आयोजन पर बैठक
28-Aug-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 28 अगस्त। शंभू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान के आदिवासी परंपरागत प्रमाणित वैद्यराज संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा इस वर्ष भी राज्यस्तरीय ऋषि पंचमी का आयोजन 8 सितंबर रविवार को स्थान भीमाकोटेश्वर धाम कोटाभर्री डोंगरडुला में किया जा रहा है। इस आयोजन की व्यापक तैयारी के लिए 30 अगस्त दिन शुक्रवार को समय 12बजे स्थान कोटेश्वरधामकोटाभर्री में आवश्यक बैठक रखा गया है। आयोजन समिति में छग वैद्यराज संघ, भीमा कोटेश्वर धाम सेवा समिति एवं सरपंच संघ नगरी शामिल है। समस्त जिला अध्यक्ष अपने सचिव के माध्यम से वैद्यराजों की पूर्ण बायोडाटा के साथ सूची प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम बांधा के पास जमा करेंगे। इस आयोजन की तैयारी बैठक में समस्त सदस्यों के उपस्थिति की अपील की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


