धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अगस्त। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व के इस अवसर पर संस्था में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्र -छात्राएं भगवान कृष्ण एवं राधा के सुंदर वेशभूषा पहनकर स्कूल पहुंचे बच्चे बहुत सुंदर एवं आकर्षक लग रहे थे। हाई स्कूल स्तर के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया मिडिल स्कूल स्तर के छात्र-छात्रों द्वारा भाषण एवं छोटे बच्चों के द्वारा भगवान राधा कृष्ण के वेशभूषा में ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रमुख विकल गुप्ता थे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना किया कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन हेमराज हिरवानी द्वारा किया गया।


