धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 28 अगस्त। रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। जिले के 133 श्रद्धालु राम नाम के जयकारों के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों से जनप्रतिनिधियों द्वारा फूलमाला पहनाकर और हरी झंडी दिखाकर श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। कुरूद, मगरलोड और नगरी से भी जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालुगण खुशी-खुशी दर्शन कर सके।
जिले के तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।


