धमतरी

धमतरी के विकास के लिए मिले और 9 करोड़ पहले 12 करोड़ की मिली स्वीकृति
28-Aug-2024 1:58 PM
धमतरी के विकास के लिए मिले और 9 करोड़  पहले 12 करोड़ की मिली स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  28 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के विष्णु सरकार के सत्ता संभालने के बाद धमतरी शहर का विकास हो रहा है। प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने शहर विकास में कुछ दिन पूर्व 12 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दिलाने के बाद 15वें वित्त आयोग से 9 करोड़ के कार्यों की और स्वीकृति दिलाकर शहर विकास की नींव रखने का कार्य किया गया।

मिली जानकारी अनुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग के 2 करोड़ के विभिन्न उपयोग होने वाली मशीन, जल विभाग के विभिन्न कार्यों  के लिए करीब 6 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति मिली है। 

धमतरी शहर के विकास के लिए 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा का धन्यवाद किया गया। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति सरकार से मिल रही है। 15 दिन के अंदर 21 करोड़ की स्वीकृति मिली। इस खुशी पर निगम परिसर में भाजपाइयों ने धन्यवाद ज्ञापित कर आतिशबाजी किया। 


अन्य पोस्ट