धमतरी

नपं अध्यक्ष ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
27-Aug-2024 4:32 PM
नपं अध्यक्ष ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 अगस्त।
नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक और 11 के मध्य सिरसा चौक में अधोसंरचना मद की राशि आठ लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने किया। इस मौके पर टीम तपन के सभी पार्षद मौजूद थे। 

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सिरसा चौक कुरूद वार्ड क्रमांक 11 में बने समुदाय भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि तपन चंद्राकर, उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि प्रमोद साहू जिला कांग्रेस महामंत्री, सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, पार्षद राखी चंद्राकर, चुम्मन दिवान, उत्तम साहू के आतिथ्य में किया गया। पचरीपार के लोगों को समाजिक, धार्मिक एवं परिवारिक कामों के लिए तैयार सामुदायिक भवन की सौगात देते हुए नपं अध्यक्ष चन्द्राकर ने कहा कि हमने जनादेश का सम्मान करते हुए पूरे पौने पांच साल बिना किसी भेदभाव के लोगों की दिन रात सेवा की है। जिसके चलते नगर बुनियादी समस्याओं से मुक्त हुआ है। हमें जनता का साथ मिला तो आगे भी हम निस्वार्थ भाव से जनहित के लिए काम करेंगे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक लखन साहू, गंगाराम, विष्णुराम, खोरबाहरा साहू, श्यामसुंदर ध्रुव मल्लेश बागे, सोहन दीवान बबलू विश्वकर्मा, नोहर साहू, यादराम, सतीश साहू सहित मुहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट