धमतरी

डीए, एरियर्स की मांग पर संयुक्त मोर्चा की 9 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल
27-Aug-2024 4:19 PM
डीए, एरियर्स की मांग पर संयुक्त मोर्चा की 9 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल

मंत्रालय, संचालनालय, चिकित्सालय, कार्यालय एवं विद्यालय रहेगा बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 अगस्त।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों की रायपुर में आयोजित बैठक में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान डीए एवं डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने का किए गए वादे को प्रदेश के मुख्य मंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को 31 जुलाई को दिए गए ज्ञापन एवं वित्त मंत्री से चर्चा के बाद भी, 1 जनवरी 2024 से देय 4 फीसदी डीए/डीआर की घोषणा आज पर्यंत नही होने से प्रदेश के कर्मचारियों के आक्रोश देखते हुए  9 सितंबर को मंत्रालय,संचालनालय, सहित प्रदेश के समस्त कार्यालय,विद्यालय एवं शासकीय चिकित्सालय (स्वास्थ्य विभाग) के समस्त कर्मचारी, अधिकारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008 के निर्धारित सेटअप एवं शिक्षा का अधिकार एवं  राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उलंघन कर किए जा रहे युक्तियुक्त करण का विरोध करते हुए 4 शिक्षक संगठनों से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

बैठक को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत,संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी,अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टी आर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर,स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के, प्रांतीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय प्रवक्ता दीपक शर्मा, अशोक कुमार नवरे, राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ विद्याभूषण दुबे, कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, निगम मंडल कर्मचारी संघ के संजय सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ. गोकुल सरकार, पेंशनधारी कल्याण सिंह के वायए कुरैशी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रगति शील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के गोपाल साहू के अतिरिक्त विभिन्न संगठनों सतीश पसेरिया, बीके शुक्ला, जाहिद खान आदि उपस्थित थे।  
 


अन्य पोस्ट