धमतरी

जाहरवीर गोगाजी वीर का देर-शाम निकली निशान व भोजली
21-Aug-2024 2:18 PM
जाहरवीर गोगाजी वीर का देर-शाम निकली निशान व भोजली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 अगस्त।
वाल्मीकि समाज द्वारा रक्षाबंधन के दूसरे दिन मंगलवार को देर-रात भोजली पर्व मनाया। डेहरू की धुन पर भगवान जाहरवीर गोगाजी का निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। भगवान गोरखनाथ के जन्मोत्सव को वाल्मीकि समाज प्रमुख पर्व के रूप में मनाया जाता है। महर्षि वाल्मीकि मंदिर गणेश चौक से शोभायात्रा निकाली गई। विशेष वाद्य यंत्र डेहरू की धुन पर निकली यह शोभायात्रा सदर बाजार, मठमंदिर चौक होते हुए मकई तालाब में भोजली का विसर्जन किया। 

शोभायात्रा के दौरान रास्तेभर प्रसाद का वितरण हुआ। भोजली पर्व के बाद 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात विशेष पूजा-अर्चना कर कढ़ाव प्रसादी वितरण किया जाएगा, 27 अगस्त को गोगानवमीं पर पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। 
 


अन्य पोस्ट