धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 अगस्त। प्रोविडेंस इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल नगरी में आजादी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रमुख विकल गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के समय प्रजापति, मदन पटेल, एस आर सिन्हा ,सुनीता कश्यप, बनमाला साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तत्पश्चात संस्था में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया । जिसमें प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण प्रतियोगिता ,वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित थे भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण मुख्य अतिथि विकल गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पालकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा मातृभूमि के प्रति प्रेम एकता और भाईचारे की भावना हम सभी लोगों में होनी चाहिए ताकि देश के विकास के साथ-साथ हम अपने गांव और परिवार का भी विकास एक समुचित भाव से कर सके। अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं से उन्होंने आह्वान किया कि हम पढ़ाई के प्रति ईमानदारी से जुट जाएं एवं एक सफल नागरिक बनकर देश की सेवा के लिए समर्पण भाव से काम करें। कार्यक्रम का संचालन हेमराज हिरवानी एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य सुनीता कश्यप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश साहू, अनिरुद्ध साहू साहू समाज प्रमुख कुलेश्वर साहू एवं समस्त शिक्षक गण एवं पालक उपस्थित थे।


