धमतरी
मुजगहन ओवरब्रिज के नीचे चाकूबाजी, घायल
20-Aug-2024 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 अगस्त। मुजगहन ओवरब्रिज के नीचे लूटपाट करने वाले 2 युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू मारा, जिससे वह घायल हो गया।
लिमतरा निवासी नीलमणी दास अपने दोस्त से मिलने मुजगहन आ रहा था। इस बीच ओवरब्रिज के पास रूककर अपने दोस्त को मोबाइल से कॉल करने लगा, तभी राहगीरों से लूटपाट करने वाले युवकों ने पुलिस को फोन करता है, कहकर उससे विवाद करने लगा। मारपीट करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दोनों फरार हो गए।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसे मामूली चोटें आई है। पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आसपास सीसी टीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगाल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


