धमतरी

अंतिम सावन सोमवार को जलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार कर जलाभिषेक
20-Aug-2024 3:36 PM
अंतिम सावन सोमवार को जलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार कर जलाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 20 अगस्त।
सावन के अंतिम सोमवार को जलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार कर जलाभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। साथ ही शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की अराधना-शिव संगीत कार्यक्रम के साथ एक माह तक चल सावन महोत्सव का समापन किया गया । 

बोल बम सेवा समिति कार्यालय भवन कुरूद में आयोजित सावन महोत्सव समापन बेला में पूरे सावन माह में नि:स्वार्थ सेवा करने वाले समिति के सेवक सदस्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले शिव भक्तों को सम्मानित किया गया। 

बोल बम सेवा समिति अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बताया कि विगत 24 वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन कराते हुए शिव भक्ति के आराधना मे जिले के सभी लोगों को जोडऩे का प्रयास किया गया। भगवान शिव अनंत है उनकी पूजा अनंत काल तक चलती रहे, यही हमारा उद्देश्य है । सनातन और हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये रीति रिवाज युगों सदा चलता रहे हम यही चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि आने वाला सावन हमारे संस्था के लिए 25 वाँ रजत जयंती वर्ष होगा, जिसे भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी की जाएगी। 
 


अन्य पोस्ट