धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 24-25 के लिए जारी कार्यक्रम में 18 अगस्त को पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम ग्राऊंड में संपन्न हुआ। अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन प्रक्रिया में कुल 54 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
अंडर-19 टीम के चयनकर्ता मोहम्मद अनवर, अंकित त्रिपाठी व यशवंत चंद्राकर द्वारा सभी खिलाडियों का पहले फिजिकल टेस्ट लिया गया। फिजिकल टेस्ट में सभी खिलाड़ी योग्य पाए गए। बैटिंग, बोलिंग व फील्डिंग का टेस्ट लिया गया। चयनकर्ताओं द्वारा 30 खिलाडिय़ों का चयन आगामी दिनों में लगने वाले कैंप के लिए किया गया। अंडर-19 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के आब्जर्वर कमल घोष के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। चयन प्रक्रिया के दौरान अजय बाबर सचिव, राकेश दीवान कोषाध्यक्ष, सकुश गुप्ता सहसचिव, अनुप्रिया शर्मा कोच, जयंत बाबर मैनेजर, चोवाराम, बुधारूराम ग्राउंड्स मेन उपस्थित थे।


