धमतरी

भारत बंद के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज भी 21 को बंद करेगा धमतरी
17-Aug-2024 4:00 PM
भारत बंद के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज भी 21 को बंद करेगा धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 अगस्त।
एसटी-एससी आरक्षण को लेकर फैसले के विरोध में सर्व आदिवासी समाज व सतनामी समाज की संयुक्त बैठक 16 अगस्त को गोंडवाना में हुई।
बैठक में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जेएल मरई व सतनामी समाज अध्यक्ष कपिल देशलहरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण के संबंध में दिए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक जिला मुख्यालय के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद किए जाएंगे। अजा व अजजा के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर शामिल होंगे। 

बैठक में मुख्य रूप से जिला आदिवासी समाज अध्यक्ष शिव ठाकुर, पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे, सर्व आदिवासी जिला संयोजक महेश रावटे, मीडिया प्रभारी रामेश्वर मरकाम, अशोक मेश्राम, आरपी संभाकर, विजय सोनवानी, दिनेश बंजारे, डॉ. सुरेन्द्र कुर्रे, दीपचंद भारती, रमेश लहरे, सुजाता ध्रुव, अंजना नेताम, चमेली नेताम, ठाकुर राम नेताम, कृष्णा नेताम, देवनाथ नगारची, उदय नेताम, गेवाराम नेताम, दिनेश्वर बंजारे, उदय नेताम, कमल नारायण ध्रुव, हरिशंकर मरकाम, केवल नेताम, रूपेंद्र बघेल, सीएल आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन 
अनुसूचित जाति व जनजाति के सामाजिक पदाधिकारियों व कर्मचारी संगठनों ने निर्णय लिया कि आरक्षित वर्ग के सभी शासकीय कर्मचारी-अधिकारी 21 अगस्त को एक दिन के अवकाश रहने के साथ अपने दिन का वेतन संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति को देंगे। वहीं दोनों वर्ग के लोग सुबह से ही अलग-अलग टीम बनाकर बंद कराने में जुटेंगे। इसके अलावा चैम्बर ऑफ कॉमर्स को बंद का समर्थन के लिए पत्राचार करेंगे। गांधी चौक में सभा आयोजित कर रैली निकालकर कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।


अन्य पोस्ट