धमतरी
कांग्रेस के गौरक्षा आंदोलन पर भाजपा शहर मंडल ने दी तीखी प्रतिक्रिया
धमतरी, 17 अगस्त। कांग्रेस द्वारा गौ रक्षा के नाम में आंदोलन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर ने व्यक्त की। कहा है कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के नाम पर गाय, गांव, की दुर्दशा करने वाले कांग्रेसी अब इस राजनीति करने के लिए इन्हीं का सहारा ले रहे हैं, जबकि इन्होंने छत्तीसगढ़ और इसके साथ ही सनातन धर्म की आस्था की प्रतीक गंगा के जल का कसम खाकर शराबबंदी की बात कह कर उसे मुकर कर उसे भूलते हुए गांव-गांव, गली-गली अवैध शराब का अड्डा खोलकर आगामी पीढ़ी को बर्बादी के गर्त में धकेल दिए। यहां तक की राम पथ वन गमन के नाम से हमारे आराध्य ग्रंथ रामचरितमानस में त्याग ,समर्पण, निष्ठा, ईमानदारी की जो बात कही गई थी, उसे झूठलाते हुए सर्वत्र भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके लिए भगवान राम के नैनिहाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।
नीलेश लुनिया ने आगे कहा है कि कांग्रेस सिर्फ ढकोसला कर रही है। विधानसभा, लोकसभा के बाद अब नगरीय निकाय तथा पंचायत में भी छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें सबक सिखाएगी, जनता सब समझ चुकी है।


