धमतरी

नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, नोडल अधिकारी नियुक्त
17-Aug-2024 3:56 PM
नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, नोडल अधिकारी नियुक्त

धमतरी, 17 अगस्त। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराने के लिए तैयार किए गए पुनरीक्षण करने वाले फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संबंध में मतदाताओं को जागरूक तथा मतदान के महत्व और प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने के लिए जागव-वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के माध्यम से किया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने जागव वोटर ‘जाबो’ कार्यक्रम के सुगम एवं सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सम्पूर्ण जिला के लिए सहायक संचालक आजीविका महाविद्यालय धमतरी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय निकायों के लिए संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और जनपद पंचायतों के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम धमतरी के लिए आयुक्त विनय पोयाम, मगरलोड के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मगरलोड अशोक कुमार चौहान, नगर पंचायत आमदी के लिए जफर खान, कुरूद के लिए महेन्द्र राज गुप्ता, नगरी के लिए चंदन शर्मा, नगर पंचायत भखारा के लिए चंदन मानकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत नगरी के लिए सीईओ विमल साहू, धमतरी के लिए दीपक ठाकुर, मगरलोड के लिए तेजपाल सिंह ध्रुव और जनपद पंचायत कुरूद के लिए बीआर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  
 


अन्य पोस्ट