धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 अगस्त। पर्यावरण के प्रति अपनी नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कुरुद प्रेस क्लब ने गणमान्य नागरिकों कै साथ लेकर बरगद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके बड़े होने तक देखरेख करने का संकल्प लिया।
15 अगस्त को कुरुद प्रेस क्लब के आमंत्रण पर नगर के मुक्तिधाम में पौध रोपण करने पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर,राइस मिल एशोसिएशन अध्यक्ष हितेंद्र केला, शांति घाट व्यवस्था समिति से जुड़े सुरेश महावर,कैलाश शुक्ला, मनोज अग्रवाल व प्रदीप साहू ने प्रेस क्लब के मूलचंद सिन्हा, कृपाराम यादव, जमाल रिजवी, अजय केला, धनसिंह सेन, गणेश साहू, चंदन शर्मा, यशवंत गंजीर, रूपेश साहू, दीपक साहू, घनश्याम साहू के साथ मिलकर बरगद, पाम के पौधे रोपे।
इस मौके पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमति चन्द्राकर ने कहा कि अपनी कलम की ताकत से पत्रकार भाई समाज से अशिक्षा, कुपोषण, जमाखोरी, मिलावट, प्रदूषण और भष्ट्राचार के खिलाफ जनचेतना लाने का प्रयास कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज आप लोगो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की बिगडती सेहत को संवारने का संकल्प लें समाज को संदेश दिया है वह काबिले तारीफ है।
राइस मिल एसो.अध्यक्ष श्री केला, शांति घाट समिति प्रमुख श्री महावर ने प्रेस क्लब की इस पहल का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


