धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 अगस्त। कुरूद सहित ग्रामीण क्षेत्र में 78वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर पंचायत में अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जनपद में शारदा साहू ने तिरंगा फहराया। नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने बस स्टैंड में एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने बाजार चौक में राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
15 अगस्त को शासकीय, अर्धशासकीय सहित विभिन्न संस्थानों एवं चौक चौराहो में राष्ट्रध्वज फहराया गया। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने सीएमओ महेन्द्रराज गुप्ता, उप अभियंता भोजराज सिन्हा, सहयोगी पार्षददल एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।उन्होनें नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, रवीन्द्र साहू, थानुराम, संतोष साहू, सुनील गायकवाड़, पुरषोत्तम साहू, दुलेश्वर ध्रुव, पुरषोत्तम सिन्हा, लोकेश साहू, गजेंद्र साहू, चन्द्रलता कोसले, हँसकुमारी सिन्हा, टिकेश्वरी मार्कण्डेय, धनेश्वरी यादव, तामेश्वरी साहू, गीता ध्रुव, पदमा साहू, धर्मिन साहू, गौकरण साहू, सीईओ बीआर वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी। नेताप्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा बस स्टैण्ड में आटो युनियन सदस्यों के साथ तिरंगा लहराया। व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रबधंक टिकेंद्र बैस, कृषि उपज मंडी में भारसाधक अधिकारी सीआर साहू ने सचिव राजकुमार रात्रे की मदद से एवं कुरुद सोसायटी में प्रबंधक टीआर बांसकार, बीआरसी भवन में कुलेश्वर सिन्हा, ने तिरंगा फहराया।
इसके अलावा सभी शासकीय दफ्तर एवं शैक्षणिक संस्थान में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


