धमतरी

हाथ में तिरंगा थाम कांग्रेसियों ने निकाली संविधान यात्रा
16-Aug-2024 3:32 PM
हाथ में तिरंगा थाम कांग्रेसियों ने निकाली संविधान यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कुरुद के कांग्रेसियों ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गान करते हुए हाथ में तिरंगा लिए नगर भ्रमण किया। 

14 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर, अजजा आयोग पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने कहा देश का संविधान हमारी ताकत और हमारी प्रगति व मजबूती का आधार स्तंभ संविधान हैं। हाथ में तिरंगा लेकर हम आज संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं। 

इस अवसर पर प्रहलाद चंद्राकर, आशीष शर्मा, रमेश्वर साहू, रविन्द्र साहू, मनीष साहू, डुमेश साहू,चुम्मन दीवान, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल, महिम शुक्ला, चन्द्रप्रकाश देवांगन, लव चन्द्राकर,लेखराम, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, जितेन्द्र, तुकेश साहू, उमेश कंडरा, अर्जुन धु्रव आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट