धमतरी

विकासखंड स्तरीय शतरंज स्पर्धा
16-Aug-2024 3:31 PM
विकासखंड स्तरीय शतरंज स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 अगस्त।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदेही में विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंडर 19,17 एवं14 बालक एवं बालिका वर्ग में 5-5 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुए इस आयोजन में अंडर 19 बालक वर्ग में पुष्पेंद्र, निखिल, ओमप्रकाश, तुषार और प्रदीप का चयन किया गया। अंडर 19 बालिका वर्ग में साक्षी, नीतू, राजकुमारी, हिमालया एवं अंजली। अंडर 17 बालक वर्ग में शुभम, हिमांशु, देवप्रकाश, मोहनीश एवं उदय। अंडर17 बालिका वर्ग में अंजली साहू, ओस्मिता, तेजेस्वनी, हर्षिता, वेदिका। अंडर14 बालक वर्ग में अरित्र, ओजस्वी, युगल, आराध्य, हर्ष। अंडर 14 बालिका वर्ग में अपेक्षा, चंचल, रेणुका, कृतिका,एवं दिव्या का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। जो आत्मानंद स्कूल धमतरी में16 अगस्त को आयोजित है। खेल प्रभारी शेषनारायण देवांगन ने कहा कि शतरंज से बौद्धिक स्तर में वृद्धि होती है एवं तत्काल निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक नागेश्वर साहू राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं व्याख्याता थे। कार्यक्रम का संचालन सोनजीत निषाद पीटीआई ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य पीएस मधुकर, सरपंच रामचंद्र साहू, एसएमसी अध्यक्ष निरंजन साहू, संजय साहू, दीनानाथ पांडेय, रविन्द्र कंवर, खेमलाल साहू आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट