धमतरी
टिकेश्वर ध्रुव के तह.अध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष
14-Aug-2024 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 14 अगस्त। गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी द्वारा आदिवासी रुढिग़त परंपरा अनुसार टिकेश्वर ध्रुव को तह.अध्यक्ष किए जाने पर आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ध्रुव की सामाजिक सक्रियता और दृढ़ इच्छा शक्ति से समाज नई दशा की ओर अग्रसर होगी। टिकेश्वर ध्रुव की नवीन जिम्मेदारी के लिए आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष छेद प्रसाद महासचिव नरेश छेदैहा सचिव लाल ध्रुव, ऑडिटर टीकम गंगेश प्रभाग के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सियाराम नेताम सुरेन्द्र सोरी, रामस्वरूप ध्रुव, सलाम, धनराज ध्रुव, अवध राम मरकाम, रामप्रीत ध्रुव, चमरू राम ध्रुव, अमर सिंह मरकाम, केदारनाथ मंडावी, स्कंद ध्रुव, हीरालाल पडोटी, सीताराम नेताम, संत नेताम ने खुशी जाहिर किए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


