धमतरी

हर घर तिरंगा यात्रा से बगौद में चढ़ा देशभक्ति का रंग
14-Aug-2024 2:56 PM
हर घर तिरंगा यात्रा से बगौद में चढ़ा देशभक्ति का रंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी आव्हान को अपने प्रभार क्षेत्र में शतप्रतिशत लागू करने वरिष्ठ भाजपा नेता मालकराम साहू ने ग्राम बगौद में तिरंगा यात्रा निकाली। स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं जमनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घर-घर जाकर तिरंगा लहराया। 

कुरुद विधानसभा अंतगर्त ग्राम पंचायत बगौद में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए बगौद प्रभारी एवं साहू संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मालकराम साहू ने  पीएम मोदी के आह्वान से शुरू इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय ध्वज के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता को बढ़ावा देना है। आजादी के अमृतकाल में भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। जिसके तहत सभी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि लोगों के दिलो में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा दिया जा सकें। 

तिरंगा यात्रा में शामिल होकर पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों ने भारत माता का जयकारा लगा गाँव के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 
इस अवसर पर सरपंच मीनाक्षी साहू, झालेंद्र कंवर, लीलाराम साहू, सोमेंद्र दीवान,संतोष पाठक, घनश्याम चंद्राकर,भारतेंद्र साहू,रेखराम साहू, ऋषभ पटेल,नरेंद्र साहू, पद्मनी ध्रुवंशी,यंगेश्वरी साहू, रूपा साहू,दुखिया बाई, गनेसी निषाद,मंशाराम साहू,आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट