धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 अगस्त। शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा में शाला प्रबंधन और विकास समिति के पदाधिकारी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें एसएमसी अध्यक्ष भीमराम साहू, धनेश्वरी साहू, कामता साहू, गीता साहू, प्राचार्य टेकराम सोनकर बतौर अतिथि शामिल हुए।
विद्यालय के विकास और अधोसंरचना निर्माण और विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के उददेश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के आगामी सांस्कृतिक एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, साज-सज्जा, साइंस और गणित लैब, विद्यालय की अधोसंरचना सहित विविध विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया।
इस दौरान अतिथियों द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए नवीन बर्तन प्रदान किया गया। इसी तारतम्य में बीईओ आरएन मि़श्रा ने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, शैक्षिक कैलेन्डर की जानकारी ली। इस अवसर पर एवनलाल साहू, चेतन साहू, वंदिता साहू, रोहिणी सोनकर, खोमिन साहू, संस्था प्रमुख दुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठिका चंद्रप्रभा बघेल, मनोज नेताम, एनआर बघेल, अशोक साहू, निर्मलप्रकाश सोनी सहित समिति सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


