धमतरी

बोल बम समिति प्रमुख ने जाना कांवरियों का हालचाल
10-Aug-2024 2:43 PM
बोल बम समिति प्रमुख ने जाना कांवरियों का हालचाल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 10 अगस्त। सावन महोत्सव एवं विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर बोल बम सेवा समिति अध्यक्ष भानु चन्द्राकर अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ वन क्षेत्र नगरी सिहावा का दौरा कर कुरुद विधानसभा सहित जिले भर से शामिल हुए कांवरियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

शनिवार को महानदी के उद्गम स्थल सिहावा पर्वत से लौटे श्री चन्द्राकर ने बताया कि सावन के चौथे सोमवार के लिए 10 हज़ार से ज़्यादा काँवरिये आज सुबह महानदी उद्गम स्थल से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को अपने गाँव पहुचेंगे।

 जहाँ वें गृह ग्राम में महादेव को जल अर्पित करेंगे, और अपने परिवार, समाज, एवं जगत कल्याण के लिए भगवान् से प्रार्थना करेंगे। उन्होंने सिहावा तट में काँवरिया भक्तों के लिए आयोजित विशाल भंडारा पंगत में साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

इस मौके पर बोल बम समिति प्रमुख ने काँवर यात्रा में शामिल सभी साथियों का हालचाल लेकर उन्हें यात्रा की बधाई देते हुए सभी की मनोकामनाएं पूरी होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


अन्य पोस्ट