धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 अगस्त। बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से पुरुर पुलिस ने 103 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। 7 अगस्त को पुरुर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। मुखबिर से एक ट्रैक्टर में गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई।
टीआई शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ग्राम सोहतरा मंदिर के पास पहुंची। जहां चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 104 पैकेट में 103 किग्रा गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने गांजा और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर व ट्रॉली की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20-ख एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


