धमतरी

महिला मोर्चा ने कांवरियां का किया स्वागत
06-Aug-2024 3:35 PM
महिला मोर्चा ने कांवरियां  का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 अगस्त।
श्रावण मास की तृतीय सोमवार को भाजपा जिला धमतरी महिला मोर्चा द्वारा रुद्री आस्था सदन के पास भगवान शिव पर जलाभिषेक करने जा रहे  कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवरियों को चाय भी पिलाई गई। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा से प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल,  मोनिका देवांगन, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता यादव, संगीता जगताप, अनीता यादव, रुक्मणी सोनकर, ममता सिन्हा, डॉली सोनी, नीतू त्रिवेदी, नम्रता पवार, सुशीला तिवारी, श्यामा साहू समेत बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित रही। 
 


अन्य पोस्ट