धमतरी
10 तहसीलदार, नायब तहसीलदार के तबादले
26-Jul-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 26 जुलाई। जिले के 10 तहसीलदार, नायब तहसीलदार का तहसील मुख्यालयों में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आदेश जारी किया है। आदेश अनुसार बलराम तंबोली तहसीलदार भखारा से नगरी, केतन भोयर तहसीलदार नगरी से धमतरी, अखिलेश देशलहरे अतिरिक्त तहसीलदार धमतरी, भूपेंद्र चंद्राकर तहसीलदार भखारा, सूरज बंछोर अतिरिक्त तहसीलदार धमतरी, मधुकर सिरमौर अधीक्षक भू अभिलेख तहसीलदार धमतरी से अधीक्षक भू अभिलेख के साथ-साथ अतिरिक्त तहसीलदार कुकरेल का प्रभार, ज्योति सिंह नायब तहसीलदार उप तहसील सिर्री से तहसील कार्यालय कुरूद, दीपेंद्र सिंह पटेल नायब तहसीलदार उप तहसील करेली बड़ी से तहसील कार्यालय मगरलोड, विनोद बंजारे नायब तहसीलदार कुरूद से तहसील कार्यालय भखारा, चित्रसेन साहू नायब तहसीलदार तहसीलदार मगरलोड से उप तहसील करेली बड़ी पदस्थ किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


