धमतरी
अतिथि व्याख्याता रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित
22-Jul-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 22 जुलाई। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में अतिथि व्याख्याता के रुप में अध्यापन कार्य अर्थशास्त्र-01, प्राणीशास्त्र-01, गणित-01, अतिथि ग्रंथपाल-01, अतिथि क्रीडाधिकारी-01 हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है । यूजीसी एवं छ.ग. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अतिथि व्याख्याता 2024 नीति के अंतर्गत निर्धारित योग्यताधारी आवेदक पूर्ण बायोडाटा सहित अपना आवेदन 30 जुलाई को सायंकाल 5.30 बजे तक स्पीड पोस्ट से अथवा व्यक्तिगत रुप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय की वेबसाईट का अवलोकर करें। उक्त तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


