धमतरी
एक पेड़ मां के नाम पर कंडेल कॉलेज में प्रदेश महामंत्री ने किया पौधरोपण
22-Jul-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 22 जुलाई। कंडेल महाविद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण करने महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, सरपंच, उपसरपंच, पंच, महाविद्यालय के प्राचार्य समेत महाविद्यालय के छात्र उपस्थित थे।
छात्रों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। रामू रोहरा ने कहा की लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है. इसलिए पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की है। साथ ही लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए सजग रहने की हिदायत दी गई. प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का जो कार्य किया जा रहा है उसमें आप सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


