धमतरी
पीसीसी ने रजत को दी जिम्मेदारी
22-Jul-2024 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 22 जुलाई। राज्य की लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूटपाट, हत्या तथा विगत दिनों बलौदाबाजार में घटित आगजनी के विरोध में 24 जुलाई को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने घेराव कार्यक्रम को सफल व सतत मानिटरिंग के लिए शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में 22 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय नियंत्रण समिति का गठन किया है जिसमे धमतरी के रजत जसूजा को भी सदस्य बनाकर तत्काल प्रभाव से रायपुर के नियंत्रण कक्ष में अपनी जवाबदारी सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


