धमतरी
झुलसने से युवती की मौत, आत्महत्या या कुछ और जांच शुरू
18-Jul-2024 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 जुलाई। नगरी के ग्राम फरसिया में 20 वर्षीय युवती की आग में झुलसने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आग से झुलसते देख लोग युवती संगीता प्रजापति को गंभीर हालत में तत्काल नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया। धमतरी जिला अस्पताल से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर भेजा गया, जहां रायपुर ले जाते वक्त युवती ने कुरुद में ही दम तोड़ दिया।
फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है या किसी ने आग लगाई है इसकी जांच की जा रही है। आग से झुलसते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


