धमतरी

डीईओ ने ली शिक्षकों की बैठक
12-Jul-2024 2:59 PM
डीईओ ने ली शिक्षकों की बैठक

नगरी, 12 जुलाई। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी टीआर जगदल्ले द्वारा विकासखंड नगरी एवं मगरलोड में कार्यरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार शिक्षकों का बैठक बुधवार को कन्या शिक्षा परिसर दुगली में आयोजित किया गया।

डीईओ ने सबसे पहले सभी उपस्थित कमार शिक्षकों का परिचय प्राप्त किया गया, तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा अपने समाज के लिए किये जा रहे सामाजिक सहयोग के बारे में चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत डीईओ द्वारा पीएम जनमन योजना की जानकारी देते हुए विभिन्न कमार बसाहटों में निवासरत कमार जनजाति के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दिया गया।

कमार ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी दिया गया। जो विद्यार्थी 14 वर्ष से अधिक हैं उन्हें ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा में जोडऩे का आग्रह किया गया, अपने सामाजिक लोगों के सहयोग से प्रत्येक बसाहट के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु प्रयास करने कहा गया, जिन लोगों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उन्हें दस्तावेज बनाने हेतु आवश्यक सहयोग एवं प्रोत्साहन देने कहा गया।

अंत में सभी का कमार शिक्षकों को अगली मीटिंग में कमार शिक्षकों द्वारा अपने सामाजिक लोगों के लिए क्या सहयोग किया गया, कितने ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने निर्देश दिया गया।

 उक्त बैठक में नगरी एवं मगरलोड विकासखंड के 26 कमार शिक्षकों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट