धमतरी

स्कूल-कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की ताजपोशी
12-Jul-2024 2:53 PM
स्कूल-कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की ताजपोशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 12 जुलाई। विधायक अजय चंद्राकर की अनुशंसा पर अपनी सहमति की मुहर लगाते हुए धमतरी जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कुरुद क्षेत्र के सभी शासकीय महाविद्यालय एवं स्कूलों में प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसके तहत कुरुद कॉलेज में भोजराज चंद्राकर, भखारा हरख जैन, सिलौटी- भीमदेव साहू एवं मगरलोड महाविद्यालय में नरेश अग्रवाल को जनभागीदारी समिति की कमान सौंपी है।

कुरुद विधानसभा अतंर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बालक कुरुद में अध्यक्ष प्रभात बैस, कन्या शाला सुनील चंद्राकर, गुदगुदा एवन साहू, नारी शेषणनारायन साहू, कठौली नीलमणि निषाद, दर्रा चित्रसेन साहू, सिर्री सितेश्ववर सिन्हा, संकरी दीनदयाल साहू, सिवनीकला टिकेश्वर चंद्राकर, मरौद हेमराज भार्गव, करगा भूपेंद्र साहू, अंवरी फलेंद्र ध्रुव, मडेली मोती सोन, जीजामगांव शुभम बघेल, दरबा सुरेश साहू, गातापार गणेशराम साहु, जोरातराई प्रकाश तारक, भखारा विष्णु साहू, कोर्रा  चंद्रहास कामड़े, भेंडरा रामाकांत साहू, सिलौटी दुलार सिंह, कचना ठाकुरराम साहू, कोसमर्रा सोमेश्वर राव, रामपुर सोम दुबे, पचपेड़ी पीसी शर्मा, सेमरा-बी चेतन जैन, बगदेही  निरंजन साहू, कातलबोड विकास साहू, चर्रा रिखीराम साहू, सिंधौरीकला श्रीकांत मिश्रा, मंदरौद भारत सोनकर, परखन्दा श्रीमती तारा साहू, दहदहा हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, चरमुडिय़ा भूपेंद्र पटेल, अंटग भोपाल चंद्राकर, कन्हारपुरी  सुरजीत मेश्राम, बगौद संतोष पाठक, भाटागांव भूषणलाल साहू, थुहा टेमन बंजारे, बुढेनी श्याम साहू, भेंडरी प्रहलाद ध्रुव, करेली बड़ी महेंद्र साहू, कुंडेल विजय निषाद, बेलौदी  उमेंद्र साहू, खैरझिटी लेखन साहू, गिरोद सीपी साहू, मेघा  संतोष सोनी, हसदा दुर्गेश यादव, मोहरेंगा अर्जुन निषाद को तथा हाई स्कूल तर्रागोंदी में विनायक साहू, कोलियारी  काशीराम साहू, अछोटी सौरभ श्रीवास, सिलिडीह जितेंद्र यादव, जोरातराई(सी) दानीराम साहू, सिलघट रवि सिन्हा, भुसरेंगा भावेश चंद्राकर, सेल्दीप खूबलाल साहू, गातापार तुकाराम साहू, भैंसबोड संतोष तारक, चटोद खेमचंद साहू, फुसेरा योगेंद्र साहू एवं भैसमुंडी में देवलाल साहू को शाला प्रबंधन समिति प्रमुख मनोनीत किया गया है।

इसी तरह पीजी कॉलेज कुरुद में भोजराज चंद्राकर, भखारा में हरख जैन, सिलौटी में भीमदेव साहू को एवं मगरलोड कालेज में नरेश अग्रवाल को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


अन्य पोस्ट