धमतरी
नि:शुल्क कैंसर जांच परामर्श शिविर कल
11-Jul-2024 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 11 जुलाई। शुक्रवार 12 जुलाई को सिविल अस्पताल नगरी में नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा ताकि उनका समुचित उपचार किया जा सके। ऐसे लोग जिनमें कैंसर के लक्षण और संदेह होने पर विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच कराया जायेगा। इस शिविर में बालको कैंसर अस्पताल के डॉ. श्रवण नाडकर्णी (कैंसर रोग विशेषज्ञ) के द्वारा चिन्हांकित मरीजो का जांच एवं परमर्श प्रदान किया जावेगा साथ ही मरीजों को मेमोग्राफी मशीन, थर्मल स्कैनिंग, मख कैंसर परिक्षण, पेप स्मियर एवं एफएनएसी जाँच सुविधा उपलब्ध किया जाएगा। शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल नगरी में 12 जुलाई 2024 को समय सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


