धमतरी
भाजपाईयों ने राहुल का पुतला फूंका
04-Jul-2024 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 4 जुलाई। प्रदेश नेतृत्व के आदेश अनुसार बजरंग चौक नगरी में कांग्रेस नेता एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के राहुल गांधी द्वारा संसद में अपने वक्तव्य के दौरान हिंदू धर्म के प्रति जो मानसिकता दर्शाया है, और हिंदुओं को हिंसक बताकर हिंदुओं का घोर अपमान किया, साथ ही हमारे आराध्य देव भगवान शंकर की तैलचित्र को हाथ में लेकर भी हिंदुओं के साथ-साथ आदिवासी समाज की अपेक्षा किया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक में पुतला दहन कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


