धमतरी
नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
28-Jun-2024 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 28 जून। भीषण गर्मी से 10 दिन बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां मंगलवार को समाप्त हो गई है। बुधवार 26 जून से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर नव प्रवेशी बच्चों का शासकीय प्राथमिक शाला दलदली अ, विकासखंड नगरी में किसून राम ध्रुव, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को पाठ्य पुस्तक और शालेय गणवेश वितरित किया गया।शाला के प्रधान पाठक सूर्य नारायण राव ने नए शिक्षा सत्र की बधाई देते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन करने और पालको को अपने बच्चों के साथ नियमित जुड़े रहने और निरंतर शाला में भेजने के लिए प्रेरित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


