धमतरी

रानी दुर्गावती की शहादत को किया नमन्
27-Jun-2024 11:09 PM
रानी दुर्गावती की शहादत को किया नमन्

नगरी, 27 जून। सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित रानी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक द्वय डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्रवण मरकाम, सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव,रामप्रसाद मरकाम, शशि ध्रुव, नरेश छैदेहा, टिकेश्वर ध्रुव, समारू नेताम, जितेन्द्र ध्रुव सहित सर्व आदिवासी समाज  के समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट