धमतरी

चन्द्रभान बने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
22-Jun-2024 9:40 PM
चन्द्रभान बने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

नगरी, 22 जून। परिक्षेत्र साहू समाज परसापानी के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चन्द्रभान साहू को बनाया गया है। वर्तमान में उन्हें युवा पीढ़ी को संगठित करने के लिए  एवं समाज सेवा के लिए युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में वे साहू समाज के कार्यक्रमों में शामिल होते आ रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ संरक्षक अनराज साहू, सह सचिव तहसील साहू समाज नगरी पेमन्त साहू,  अध्यक्ष जयकृष्णा साहू परसापानी, उपाध्यक्ष महिला चमेली साहू, उपाध्यक्ष पुरुष झम्मन लाल साहू, सचिव लेखराम साहू, सहसचिव राजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष हिरेन्द्र साहू,महासभा सदस्य मानक लाल साहू, इतवारी राम साहू, वासुदेव साहू, दिनेश्वरी साहू, सुरेश साहू, जितेंद्र कुमार साहू सहित सभी समाजिक जनों का सहयोग मिलता रहेगा।

 


अन्य पोस्ट