धमतरी

युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल का जन्मदिन
20-Jun-2024 4:10 PM
युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल का जन्मदिन

 जिला अस्पताल में किया फल वितरण एवं रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 20 जून। जिला युवा कांग्रेस धमतरी द्वारा राहुल गांधीजी के जन्मदिन अवसर पर जिला अस्पताल धमतरी में मरीजों को फल वितरित किया एवं रक्तदान भी किया।

जिस प्रकार राहुल गांधी जी ने संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी और मजबूत विपक्ष बनाने में कामयाबी मिली इसी को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेसियों ने नर्सिंग के विद्यार्थियों को सविधान की प्रस्तावना की कॉपी वितरित की।

युवा कांग्रेसियों ने धमतरी विधायक ओमकार महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन से जिला अस्पताल परिसर में संचालित पार्किंग ठेका को समाप्त करने की मांग रखी जिस पर विधायक महोदय ने नए सत्र में पार्किंग ठेका नहीं करने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से धमतरी विधायक ओमकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी,संगठन प्रभारी कुलेश्वर देवांगन, जिला प्रवक्ता तारिक रजा कादरी,जिला सचिव गीताराम सिन्हा, प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक वतांजली गोस्वामी,राज देवांग समेत युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट